मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी: नितिन गडकरी…..

भोपाल/धार | केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अगले एक साल में तीन लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर बनाई जाएंगी।
गुरुवार को धार जिले के बदनावर में 5800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 हाईवे प्रोजेक्टों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में गडकरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “मैं बयानवीरों की तरह नहीं, जो कहता हूं, करके दिखाता हूं।”मध्य प्रदेश में तेजी से हो रहा विकासगडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की ललक स्पष्ट दिखाई देती है। किसी भी राज्य के विकास के लिए चार प्रमुख संसाधन आवश्यक होते हैं—जल, ऊर्जा, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर। मध्य प्रदेश इन सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।
उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को आश्वस्त किया कि मार्च 2028 तक सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे कर दिए जाएंगे।राजमार्गों से बदलेगा जन-जीवनगडकरी ने कहा कि राजमार्ग केवल सड़कों का जाल नहीं, बल्कि प्रगति पथ होते हैं, जो लोगों के जीवन में खुशहाली लाते हैं। उन्होंने इसे “हैप्पीनेस लाने वाले हाईवे” बताया।
गडकरी ने यह भी जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में 8 अन्य हाईवे प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है और इनकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।