Uncategorized
भोपाल: वित्त विभाग में 53 अधिकारियों के तबादले……

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए हैं। कुल 53 अधिकारियों का ट्रांसफ़र किया गया है। शासन ने पदस्थापना के आदेश जारी कर सभी को तत्काल नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।








सभी अधिकारियों को एकतरफा रिलीव कर दिया गया है, और उन्हें नई पदस्थापना पर तुरंत ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना वित्त विभाग को अनिवार्य रूप से देने को कहा गया है।
वित्त विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।