Uncategorized

पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा टला, पुलिसकर्मी की बाल-बाल बची जान…..

शहडोल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहडोल जिले के ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश के परिवहन विभाग में करोड़ों की रिश्वत मामले में आरोपित सौरभ शर्मा की रिहाई के खिलाफ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें अचानक पास खड़े एक पुलिसकर्मी तक पहुंच गईं, जिससे उसके हाथों में आग लग गई। लेकिन समय रहते सतर्कता बरती गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पुलिसकर्मी की जान बच गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बनाए रखी।

Related Articles

Back to top button