देशमध्यप्रदेशसतना

सतना में ‘थप्पड़कांड’ ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सांसद के खिलाफ एफआईआर की मांग……

अमित मिश्रा/सतना।

सतना। शहर में रन फॉर यूनिटी के दौरान हुए चर्चित “थप्पड़कांड” मामले ने शुक्रवार को जोर पकड़ लिया। सांसद गणेश सिंह द्वारा नगर निगम के मस्टर कर्मचारी एवं क्रेन ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को थप्पड़ मारने के विरोध में कांग्रेस ने आज शाम जमकर हल्ला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर निगम कर्मचारी और पीड़ित गणेश कुशवाहा कोलगवां थाना पहुंचे। सभी ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित को सुरक्षा देने की मांग की।

थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया। सीएसपी, टीआई और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सांसद का यह व्यवहार सरकारी कर्मचारी का सार्वजनिक अपमान है, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

गौरतलब है कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में सांसद गणेश सिंह नगर निगम कर्मचारी गणेश कुशवाहा को थप्पड़ मारते नजर आ रहे थे। हालांकि घटना के बाद पीड़ित ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि “सांसद मेरे बड़े भाई जैसे हैं, उन्होंने सिर्फ कंधे पर हाथ रखा था।लेकिन अब अचानक उन्होंने बयान बदलते हुए कांग्रेस नेताओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में राजनीतिक हलचल के बीच माहौल गर्म बना हुआ है और पूरे शहर में “थप्पड़कांड” चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

फूलबाई कुशवाहा पीड़ित की पत्नी, 👇

सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस विधायक, 👇

डीपी सिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक सतना, 👇

Related Articles

Back to top button