Uncategorized

डीएसपी हिमाली पाठक को सम्मान, गुढ़ गैंगरेप मामले में आरोपियों को सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को किया गया सम्मानित।

रीवा जिले के गुढ़ गैंगरेप मामले में आरोपियों को सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। तत्कालीन हेडक्वार्टर डीएसपी हिमाली पाठक और उनकी टीम के सक्रिय प्रयासों से सभी आरोपी पकड़े गए और उन्हें न्याय मिला। इस मामले में पुलिस ने 38 दिनों में जांच पूरी कर 95 दिनों में सुनवाई पूरी करवाई।

पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप करने वाले 8 दोषियों को रीवा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ एक दोषी को 2 लाख 31 हजार और बाकी सभी पर 2 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर सजा की अवधि एक साल बढ़ जाएगी।

घटना का पूरा विवरण

21 अक्टूबर 2024 को पीड़िता अपने पति के साथ गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी पर घूमने गई थी। वहां नहा रहे शराबी आरोपियों ने दंपती पर हमला कर दिया। उन्होंने पति को मारपीट कर बांध दिया और महिला के साथ 5 आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 22 अक्टूबर को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले को पुलिस ने चिह्नित अपराधों में शामिल कर 38 दिनों में जांच पूरी की।

  • 30 नवंबर: चालान न्यायालय में पेश।
  • 12 दिसंबर: केस चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय में।
  • 19 दिसंबर: अभियोजन ने आरोप तय किए।
  • 8 जनवरी: साक्ष्य सूची पेश।
  • 16 जनवरी: गवाही शुरू, दो माह में 24 गवाहों की सुनवाई।
  • 81 दिनों में फैसला: न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार देकर सजा सुनाई।

इस त्वरित न्याय में डीएसपी हिमाली पाठक और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button