जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला: 26 मौतें, इजराइली-इटली के टूरिस्ट मारे गए…..

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा माना जा रहा है। आतंकियों ने दोपहर करीब 2:45 बजे बैसारन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाया।

हमले की भयावहता
आतंकियों ने पहले एक टूरिस्ट से उसका नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी। इसके बाद अन्य पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।
मृतकों की संख्या और पहचान
प्रशासन ने शुरुआत में एक मौत की पुष्टि की थी, लेकिन करीब चार घंटे बाद न्यूज एजेंसियों ने 26 लोगों की मौत की जानकारी दी। मरने वालों में दो विदेशी नागरिक – एक इटली का और एक इजराइल का पर्यटक, दो स्थानीय नागरिक और अन्य विभिन्न राज्यों से आए भारतीय पर्यटक शामिल हैं।
मृतकों के नाम:
- लेफ्टिनेंट विनय नरवाल
- हिमांशी नरवाल
- शालिंदर कल्पिया (गुजरात)
- मंजूनाथ राव (कर्नाटक)
- विदेशी टूरिस्ट (इटली)
- संदीप नपवाने (नेपाल)
घायलों के नाम:
- विनो भट्ट (गुजरात)
- एस. बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
- अभिजवन राव (कर्नाटक)
- संतरू (तमिलनाडु)
- साहसी कुमारी (ओडिशा)
- डॉ. परमेश्वर
- माणिक पाटिल
- रिनो पांडे
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हेलिकॉप्टर से निगरानी शुरू कर दी। गृहमंत्री अमित शाह तुरंत दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे और राजभवन में सेना और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बात कर स्थिति की जानकारी ली।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
पर्यटकों और प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस ने ये नंबर जारी किए हैं:
- अनंतनाग पुलिस:
- 9596777669
- 01932-225870
- WhatsApp: 9419051940
- श्रीनगर पुलिस:
- 0194-2457543
- 0194-2483651
- ADC श्रीनगर आदिल फरीद: 7006058623