Uncategorized

कामगार क्रांति आंदोलन: 17 अप्रैल को सतना कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे अस्थाई कर्मचारी….


मध्य प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों और योजनाओं में कार्यरत अस्थाई, आउटसोर्स व अंशकालीन कर्मचारियों ने स्थायी रोजगार और न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को सतना कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी कर्मचारी दोपहर 12 बजे सिविल लाइन चौपाटी पर एकत्र होकर सभा करेंगे, इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, संभागीय अध्यक्ष शिवेंद्र पांडे, पंचायत चौकीदार संघ के संरक्षक कमलेंद्र सिंह “कमलू” और प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा करेंगे।

इस आंदोलन में सतना, रीवा, मैहर, सीधी समेत विंध्य क्षेत्र के हजारों अस्थाई कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन में ग्राम पंचायत चौकीदार, अतिथि शिक्षक, रसोईया, नल-जल चालक, सफाईकर्मी, आशा कार्यकर्ता, मनरेगा श्रमिक, सहायक पटवारी (सर्वेयर) जैसे कई वर्गों के कर्मचारी भाग लेंगे।

मोर्चा नेताओं का कहना है कि सरकार वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों से सेवाएं ले रही है, लेकिन उन्हें न तो स्थायित्व दिया जा रहा है और न ही कोई सुरक्षा। “उपयोग करो और छोड़ दो” की नीति के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी।


Related Articles

Back to top button