Uncategorized

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में…….



कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) ओम प्रकाश की रविवार शाम बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को शाम करीब 5.30 बजे उनका खून से लथपथ शव मिला। उनके शरीर पर चाकू के कई निशान पाए गए।

परिवार पर शक, पत्नी हिरासत में
घटना के समय ओम प्रकाश का बेटा, पत्नी और बेटी घर में मौजूद थे। शक के आधार पर उनकी पत्नी पल्लवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बेटे और बेटी से भी पूछताछ की गई है।
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पल्लवी ने हत्या से पहले एक व्हाट्सएप मैसेज किया था जिसमें लिखा था कि ओम प्रकाश घर में बंदूक लेकर घूम रहे हैं और उन्हें मारना चाहते हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि पल्लवी मानसिक बीमारी से ग्रसित लग रही हैं।


आईपीएस करियर की शुरुआत और योगदान1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने हरपनहल्ली (तत्कालीन बल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी सेवाएं दीं। मार्च 2015 में वे कर्नाटक के DGP बने और 2017 में रिटायर हुए। ओम प्रकाश बिहार के मूल निवासी थे।

Related Articles

Back to top button