Uncategorized

भोपाल, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर पंचशील मंडल ने निकाली तिरंगा बाइक रैली……


भोपाल। देश की पराक्रमी सेना द्वारा आतंकवाद पर किए गए प्रचंड प्रहार “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में पंचशील मंडल, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली भारत माता के अमर सपूतों के अद्वितीय शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति को समर्पित रही।

बाइक रैली में विशेष रूप से दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेत्री रश्मि पांडे और मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए।

रैली के दौरान रश्मि पांडे ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” सैन्य विजय के साथ, पूरे देश की एकता, साहस और संकल्प की जीत है। हम अपने वीर सैनिकों को सलाम करते हैं और उनके शौर्य को सदैव याद रखेंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button