Uncategorized

श्रीराम नवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर हिंदू पर्व समन्वय समिति ने किया आभार व्यक्त……

सतना। हिंदू पर्व समन्वय समिति ने 21वें वर्ष की श्रीराम नवमी शोभायात्रा के सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, सह संयोजक हरिओम गुप्ता और विपिन सिंह ने समाज के पदाधिकारियों, जाति-समाज प्रमुखों, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

समिति ने आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने में सहयोग देने वाली प्रशासनिक समितियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात, चिकित्सा, विद्युत विभाग, नगर निगम, मीडिया तथा प्रसार संस्थानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में जिले भर से हजारों रामभक्तों के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

भव्य आयोजन की सफलता में स्थानीय समाजसेवियों, शोभायात्रा मार्ग के व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी आत्मीयता से सहयोग दिया। समिति ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन ने समाज में समरसता व सद्भाव का वातावरण स्थापित किया है, जो निश्चित रूप से समृद्ध और सशक्त समाज के निर्माण में सहायक होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button