Uncategorized

चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की कार का टायर फटा, महुआ के पेड़ में जा घुसी कार……

सतना जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। यह हादसा मझगवां थाना क्षेत्र के कड़ियन मोड़ के पास हुआ, जब एक चार पहिया वाहन का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई। घायलों में दो बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी यात्री रामनगर थाना क्षेत्रकेन मिगरौती गांव से चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी निरीक्षकआदित्यन नारायण धुर्वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रित किया। यह हादसा स्टेट हाईवे सतना-चित्रकूट मार्ग पर हुआ, जो अक्सर यात्रियों की आवाजाही से व्यस्त रहता है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में टायर फटने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button