मध्यप्रदेशसतना
चित्रकूट पहुंचे थल सेना अध्यक्ष, डॉ. बी. के. जैन से की मुलाकात……

चित्रकूट, भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के भ्रमण पर चित्रकूट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री सम्मानित डॉ. बी. के. जैन से सौजन्य भेंट की और ट्रस्ट द्वारा संचालित जनसेवा कार्यों की सराहना की।
जनरल द्विवेदी ट्रस्ट परिसर पहुंचे और उन्होंने ट्रस्ट के विभिन्न सेवा प्रकल्पों जैसे सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास केंद्र का अवलोकन किया। डॉ. जैन ने उन्हें ट्रस्ट की स्थापना, उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस विशेष अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी, चिकित्सकगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सेना अध्यक्ष ने ट्रस्ट द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा और सेवा पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट न केवल क्षेत्र का, बल्कि पूरे देश का गौरव है।
थल सेना अध्यक्ष की यह यात्रा चित्रकूटवासियों के लिए गर्व का विषय बनी रही।


