वृंदावन में आध्यात्मिक शांति का केंद्र- वानप्रस्थ धाम: जहाँ सेवा, साधना और संस्कार का अद्वितीय संगम…..
अमित मिश्रा/सतना।

वृंदावन। पावन भूमि वृंदावन में स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित वानप्रस्थ धाम न केवल भक्तिमय वातावरण का अद्भुत केंद्र है, बल्कि यहां आने वाले हर साधक को मन की शांति, सुकून और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। धाम के मुख्य प्रशासक एवं भागवत व्यास आचार्य पंडित चतुरनारायण पाराशर जी, जिन्हें सनातन गौरव रत्न से सम्मानित किया जा चुका है, अपने तप, सेवा और दिव्य कथा-वाचन के लिए देशभर में विख्यात हैं।

यह धाम उन लोगों के लिए विशेष आश्रयस्थल है जो भक्ति, सेवा और साधना के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं। धाम में प्रतिदिन कथा सेवा संकल्प, बाल भोग, संत सेवा, ब्राह्मण सेवा, गौ सेवा सहित कई आध्यात्मिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित रहती हैं। यहाँ का वातावरण हर क्षण भक्ति की अनुभूति कराता है।

धाम में 65 आजीवन साधक निवास करते हैं, जिन्हें अलग-अलग कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। सभी साधक प्रतिदिन कथा-श्रवण, भजन, योग और आध्यात्मिक अभ्यास में लीन रहते हैं। इन्हें आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। निर्धारित सेवा राशि जमा कर प्रवेश लेने वाले इन साधकों का संपूर्ण जीवन धाम की दिनचर्या और भक्ति में ही व्यतीत होता है। इसके अलावा, वृंदावन आने वाले तीर्थयात्री जिन्हें भीड़ के कारण कहीं ठहरने की जगह नहीं मिलती, उनके लिए भी धाम में हाल और भोजन की व्यवस्था की जाती है।
धाम की विशेषता यह भी है कि यहाँ रहने वाली लगभग 11 वृद्ध महिलाएं बिना किसी शुल्क के आजीवन आश्रय प्राप्त किए हुए हैं। उन्हें भोजन से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाएँ धाम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रतिदिन नियमित कथा पाठ, समयानुसार भोजन, संत-सेवा और जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था भी धाम के प्रमुख सेवा कार्यों में शामिल है।

कई परिवार वृंदावन धाम में आकर शिव पुराण, भागवत कथा, देवी भागवत, भक्तमाल सहित विभिन्न पुराणों के दिव्य श्रवण हेतु आते हैं, जो लोग अपने घर पर कथा आयोजन नहीं कर पाते, उन्हें यहाँ उचित सेवा शुल्क पर कथा-श्रवण का अवसर प्रदान किया जाता है, आचार्य पाराशर जी की कथाएं संस्कार, आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर होती हैं, जिसके कारण कथा स्थल पर प्रतिदिन भक्तों का अद्भुत जमावड़ा रहता है, उनकी कथा संस्कार टीवी, आस्था चैनल सहित कई धार्मिक माध्यमों पर भी प्रसारित होती है।

वानप्रस्थ धाम में 65 कमरों के अलावा ऑफिस, रसोईघर, कथा हाल सहित अन्य सुविधाजनक भवन भी उपलब्ध हैं। आजीवन सदस्यता लेने वाले भक्त धाम में रहकर भक्ति जीवन व्यतीत करते हैं। इन्हें प्रतिदिन नाश्ता, भोजन, भजन व अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं, आवश्यकता पड़ने पर धाम द्वारा चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है।
धाम का विस्तार- फेज 2 तैयार…
प्रशासक मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेज-1 के सभी कमरे भर जाने के बाद अब वानप्रस्थ धाम फेज-2 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, इसमें लगभग 500 से अधिक कुटियाएँ बनाई जा रही हैं, कुटिया तीन मापों में उपलब्ध होंगी-
- 12×16
- 12×12
- 12×20
इन कुटियाओं में किचन व टॉयलेट अटैच होंगे, कुटिया बुकिंग के लिए संपर्क नंबर हैं-
7088014564, 7088014565, 7088014566
ऑफिस पता- 19 श्री हरिवंश नगर, मथुरा रोड, वृंदावन (पिन 281121)
धाम का स्थान- प्रस्तावित मेट्रो व रेलवे स्टेशन से मात्र 5 मिनट की दूरी, 300 बीघा मवड़ा प्रोजेक्ट के सामने।
वानप्रस्थ धाम द्वारा निर्मित ये कुटिया आजीवन आपकी अपनी होंगी, जहाँ आप जीवन भर ब्रजवास का सुख और भक्ति का अनुभव कर सकते हैं। यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को ऐसा लगता है मानो वह किसी दिव्य लोक में पहुंच गया हो, जहाँ मन को पूर्ण शांति, संतोष और आनंद प्राप्त होता है।


