विप्र सेना की बैठक संपन्न, भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को मिला अंतिम रूप……

सतना। विप्र सेना द्वारा आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से वेंकटेश लोक प्रांगण में एक महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे के आह्वान पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अभिषेक दत्त पाण्डेय ने की। बैठक में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया।
निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 8 बजे से बदखर स्थित मंदिर में प्रतिमा पूजन, वैदिक हवन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में समस्त ब्राह्मण संगठनों के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विप्र सेना अग्रणी भूमिका निभाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने सभी विप्र सैनिकों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन की एकजुटता और सामाजिक शक्ति का परिचय दें।
बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रवि पाठक, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिला महासचिव नीरज बडगईया, अंकित शर्मा ‘रॉकी’, मीडिया प्रभारी आशीष द्विवेदी, हर्षदीप गौतम, गौ सेवा प्रमुख आशुतोष त्रिपाठी, अमित तिवारी, अरमान परौहा, अमित द्विवेदी, योगेंद्र तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार का आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की शक्ति का सशक्त संदेश भी देगा।