देशमध्यप्रदेशसतना

UGC मुद्दे पर व्यापक रणनीति तय, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक…….

आदित्य मिश्रा/ आंचलिक डेस्क।

छात्र हित में कॉलेजों से गांव तक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय….

सतना। सिविल लाइन स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे की अध्यक्षता में UGC से जुड़े विषयों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में करणी सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, कायस्थ समाज एवं वैश्य महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में UGC से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। साथ ही गांव-गांव और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक व्यापक रैली आयोजित कर विद्यार्थियों की बात प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से करणी सेना के उपाध्यक्ष भरत सिंह, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रविकांत तिवारी (रज्जन), हरिशंकर तिवारी, अमित अवस्थी, सिद्धार्थ पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, शिवशंकर गर्ग, स्वतंत्र मिश्रा, जितेंद्र राय, डॉ. रमाशंकर शुक्ल, आनंद पाण्डेय, रॉकी दुबे, ध्रुव पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, शशांक शुक्ला, सौरभ पाठक, पंकज उपाध्याय, अवनीश प्रताप सिंह, आशीष चतुर्वेदी, अजय पाण्डेय, संजय मिश्रा, राजा भैया तिवारी, अंशुल पाण्डेय, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रोहित गर्ग, अरविंद पाण्डेय, अशोक शुक्ला, दयाशंकर तिवारी, योगेश शर्मा, प्रणय धराधार और विशेष तिवारी सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button