देशमध्यप्रदेशसतना

सतना से छपरा तक महिला मोर्चा की दमदार मुहिम…….

अमित मिश्रा/सतना।


बिहार में कमल खिलाने जुटीं सतना, सीधी सिंगरौली समेत अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी…..

सतना। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने संगठन के प्रति समर्पण और कार्यसंस्कृति का उदाहरण पेश करते हुए बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई है। बीते पांच दिनों से वे सतना से बिहार पहुंचकर छपरा विधानसभा में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांग रही हैं।

सीमा यादव ने प्रवास के पहले दिन प्रत्याशी से मुलाकात कर प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दीं और चुनावी रणनीति पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन जन की यही पुकार, बिहार में फिर एनडीए सरकार का नारा आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

अभियान के दौरान उन्होंने साहेबगंज, सुनरपट्टी, हथुआ मार्केट, रिवीलगंज और सिताब दियारा जैसे क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। प्रत्येक स्थान पर उन्होंने मतदाताओं को एनडीए सरकार की विकासपरक और जनहितकारी नीतियों की जानकारी दी और छोटी कुमारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

सीमा यादव का यह बिहार प्रवास केवल चुनाव प्रचार नहीं बल्कि महिला नेतृत्व की संगठनात्मक ऊर्जा का भी उदाहरण रहा। उनके साथ सीधी जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल, श्रीमती कविता सोनी, श्रीमती रेशु राजावत, श्रीमती किरण भदौरिया सहित मध्यप्रदेश की कई प्रवासी पदाधिकारी बहनों ने भाग लिया।

सतना, सीधी, सिंगरौली से बिहार पहुंच भाजपा का प्रचार कर रही महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि बिहार की जनता भाजपा नेतृत्व में आस्था रखती है और यह जनसमर्थन एनडीए की ऐतिहासिक जीत की नींव बनेगा।
छपरा में फिर से कमल खिल रहा है, जनता का भरोसा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button