सतना में तिरंगे का उत्सव: सांसद गणेश सिंह एवं मंत्री प्रतिमा बागरी की अगुवाई में देशभक्ति से सराबोर तिरंगा यात्रा…..
अमित मिश्रा/सतना।

सतना। स्वतंत्रता दिवस से पहले सतना की सड़कों पर देशभक्ति का जोश उमड़ पड़ा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई सतना सांसद गणेश सिंह एवं राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने की।
इस ऐतिहासिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। बाइक और स्कूटर पर सवार लोग हाथों में तिरंगा थामे आगे बढ़ रहे थे। शहर की गलियां ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठीं, जिससे पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया।

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा, आजादी के 75 साल पूरे होने का यह जश्न हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें युवा पीढ़ी को देश के इतिहास और जिम्मेदारियों से जोड़ना होगा।
सांसद गणेश सिंह ने भी सतना वासियों के जोश की सराहना करते हुए कहा, इस यात्रा को सतना के लोगों ने ऐतिहासिक बना दिया है। यह देश के प्रति गहरी भावना और मजबूत भारत निर्माण की प्रेरणा का प्रतीक है।

यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि एकता और गर्व की भावना से भी पूरे शहर को सराबोर कर गई।





