सतना क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा, पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत द्विवेदी देंगे बच्चों को प्रशिक्षण……
आदित्य मिश्रा.. सतना।

जिला क्रिकेट संघ (एडहॉक कमेटी) की सक्रिय पहल, चयनित खिलाड़ियों के कौशल निखारने जल्द सतना आएंगे अनुभवी क्रिकेट कोच……..
सतना जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल सामने आई है। मध्य प्रदेश के भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी, दिलीप ट्रॉफी, विल्स ट्रॉफी एवं देवधर ट्रॉफी खिलाड़ी रहे तथा मप्र क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता प्रशांत द्विवेदी जल्द ही सतना आकर बच्चों एवं बच्चियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देंगे,
यह प्रस्ताव जिला क्रिकेट संघ सतना (एडहॉक कमेटी) के सक्रिय सदस्य राजेश कैला द्वारा प्रशांत द्विवेदी के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान की। जानकारी के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों में उनके सतना आगमन की तिथि भी तय कर दी जाएगी।
प्रशांत द्विवेदी का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए होगा, जिनका चयन हाल ही में जिला क्रिकेट संघ द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। इससे चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय तकनीकी मार्गदर्शन और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा,
उल्लेखनीय है कि बीते दिन 1 फरवरी 2026 को टीएनटी ग्राउंड, बगहा में जिला क्रिकेट संघ (एडहॉक कमेटी) के निर्देशानुसार अंडर-13 बॉयज, अंडर-18 गर्ल्स एवं सीनियर महिला वर्ग की टीमों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ था, जिसमें जिलेभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई,
जिला क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया कि अनुभवी पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षण से जोड़ने का उद्देश्य सतना के बच्चों को बेहतर अवसर देना, उनकी तकनीकी कमजोरियों को दूर करना और जिले को प्रदेश व राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है,
यह पहल दर्शाती है कि जिला क्रिकेट संघ सतना (एडहॉक कमेटी) निरंतर सक्रिय रहते हुए सतना के क्रिकेट भविष्य को मजबूत करने की दिशा में ठोस और सार्थक कदम उठा रही है।