देशमध्यप्रदेशसतना

सनातन आस्था के समर्थन में सड़कों पर उतरी रामराज सेना, इंडिया गठबंधन के खिलाफ किया पुतला दहन……

सतना। सनातन धर्म और हिंदू आस्था के विरोध में लिए जा रहे कथित निर्णयों के खिलाफ मंगलवार को सतना में रामराज सेना के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। संगठन द्वारा सेमरिया चौराहा में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से संपन्न हुआ।

रामराज सेना के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह बिसेन ने कहा कि तमिलनाडु स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर से जुड़े प्रकरण में न्यायपालिका द्वारा हिंदू आस्था के पक्ष में दिए गए फैसले के विरोध में कुछ राजनीतिक संगठनों द्वारा महाभियोग जैसी बात करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और कदम न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि करोड़ों सनातन अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करते हैं। इसी के विरोध में रामराज सेना ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया है।

कार्यक्रम का नेतृत्व रामराज सेना के युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम ‘लकी’ ने किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की जय न्यायपालिका का सम्मान करो जैसे नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। सेमरिया चौराहा पर कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

इस विरोध प्रदर्शन में अजय कुमार सोनी (अज्जु), अतुल श्रीवास्तव, पंकज, मानस मिश्रा, क्रांति सोनी, वरुण मिश्रा, गौरव चौरसिया, संजू सोनी, शिवेन्द्र गुप्ता, विष्णु सोनी, अभय सिंह राजपूत, मयंक देव सिंह, आकाश गुप्ता, सौरभ सोनी, निखिल शुक्ला, राजा पांडे, रवि पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामराज सेना ने स्पष्ट किया कि संगठन भविष्य में भी सनातन धर्म, हिंदू आस्था और न्यायपालिका के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और किसी भी तरह की अनदेखी का विरोध करेगा।

Related Articles

Back to top button