देशमध्यप्रदेशसतना

राम जन्मोत्सव: भव्य शोभायात्रा की तैयारी बैठक संपन्न……

रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर कामतानाथ शक्ति केंद्र द्वारा बैठक का आयोजन गढ़िया टोला स्थित देवी मंदिर में किया गया।

बैठक में शोभायात्रा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
जानकारी दी गई कि रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा गुरु नानक दरबार, सिटी कोतवाली के पास से भव्य रूप से प्रारंभ होगी।

शोभायात्रा में नगर के श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कामतानाथ शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क अभियान भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।

बैठक में विपिन सिंह, पार्षद वार्ड क्रमांक 3 अंशु तिवारी, जागृत कपूर, सचिन शुक्ला, सत्येंद्र दुबे, राकेश दहिया और संजय पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया….

Related Articles

Back to top button