पुण्यतिथि पर हरियाली का संकल्प, स्व. कुंती देवी त्रिपाठी स्मृति में किया गया वृक्षारोपण……
अमित मिश्रा/सतना।

महदेवा स्थित मारूति कॉलेज के सामने स्व. कुंती देवी त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र समाजसेवी आलोक त्रिपाठी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रकमल त्रिपाठी द्वारा सड़क के दोनों ओर आयरन ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्मृति सम्मान, दोनों का संदेश देती है

जानकारी के अनुसार, त्रिपाठी परिवार कई वर्षों से धवारी, महादेवा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चला रहा है, और अब तक कई हजारों पौधे रोप चुका है।
त्रिपाठी परिवार द्वारा चाहे पूर्वजों पुण्यतिथि हो या परिजनों का जन्मदिन, हर अवसर पर पौधे लगाकर उसे यादगार बनाया जाता है। परिवार द्वारा कॉलेज, स्कूल, मुक्तिधाम, सरकारी संस्थाओं, सड़कों के किनारे और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर साल में कई बार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

आज इस अवसर पर सतना नगर पालिक निगम के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन, लालन चतुर्वेदी, वार्ड 4 पार्षद अमित अवस्थी सन्नू सहित प्रमोद तिवारी, के.डी. मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, इंद्र कुमार पांडेय, आशीष द्विवेदी बाबी, दीपू पांडेय, बेटू चतुर्वेदी, सुकीर्त त्रिपाठी, सूर्य कमल त्रिपाठी, विनयकमल त्रिपाठी, मनीष शर्मा, अंकुल पांडेय और नागेंद्र दाहिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधों की नियमित देखरेख और उनकी सुरक्षा का वचन भी लिया गया।