Home मध्यप्रदेश भोपाल MP : गीतों पर बच्चों के साथ झूमे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने गाया गाना ” छोड़ो कल की बाते कल की बात पुरानी ” साथ बच्चो संग मनाईं दीवाली पर्व की खुशियाँ

MP : गीतों पर बच्चों के साथ झूमे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने गाया गाना ” छोड़ो कल की बाते कल की बात पुरानी ” साथ बच्चो संग मनाईं दीवाली पर्व की खुशियाँ

6 second read
Comments Off on MP : गीतों पर बच्चों के साथ झूमे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने गाया गाना ” छोड़ो कल की बाते कल की बात पुरानी ” साथ बच्चो संग मनाईं दीवाली पर्व की खुशियाँ
0
31

भोपाल।।मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव-2022 पर गायक कलाकारों ने अनेक गीत प्रस्तुत किए, जिन पर बच्चों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान भी झूम उठे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों के साथ नृत्य भी किया। इन गीतों में लोकप्रिय गीत बम बम भोले… और सुनो-सुनो ऐ दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो.. जय हो …, ये देश है वीर जवानों का… और बालिका पावना अहिरवार द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता-आओ फिर से दिया जलाएँ… शामिल हैं। एक अन्य गीत “बच्चे मन के सच्चे,ये वो नन्हे फूल हैं जो भगवान को लगते प्यारे…” भी सभी ने मिल कर गाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रेरक गीत “नदिया चले, चले रे धारा…” और “छोड़ो कल की बातें..“ गीत गाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों के साथ दीपक और फुलझड़ियाँ भी जलाईं। इसके पहले उन्होंने रहमान और रिया को अपनी गाड़ी में बैठा कर स्मार्ट उद्यान की सैर करवाई।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भी बच्चों के साथ खुशियाँ मनाई। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों के साथ दीप जलाये। अंत में बच्चों को उपहार दिए गए और सह भोज भी हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया। कुछ बच्चों को योजना में सहायता राशि के चेक भी दिए गए।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिन बच्चों ने भागीदारी की उनमें तन्वी, प्रीति, पूनम, मिष्ठी, तनुश्री, संजना, पावना अहिरवार, एग्नेट यादव के साथ रिया और रहमान पौध-रोपण में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुछ बच्चों को आयुष किट भी प्रदान की।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

Navaratri mele

Share Tweet Send नवरात्रि महोत्सव के मद्देनज़र 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले…