देशमध्यप्रदेशसतना

मेधावी साईं द्विवेदी ने बढ़ाया मान, स्वामी नीलकंठ विद्यालय में हासिल की दूसरी रैंक…..

मैहर। आठवीं बोर्ड परीक्षा में स्वामी नीलकंठ विद्यालय के छात्र साईं द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। साईं, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकांत द्विवेदी के पुत्र हैं, जिनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है।

साईं की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को प्रमुख कारण माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल बन गया।
संस्था के गुरुजनों सहित डायरेक्टर शैलेश तिवारी और प्रचार प्रमुख दीपा शुक्ला ने साईं को फोन कर बधाई दी। वहीं परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता के शिखर पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button