कोठी थाना में अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील….
आदित्य मिश्रा/आंचलिक/सतना।

सतना। अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र कोठी थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक में एडिशनल एसपी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि सभी नागरिक 14 अप्रैल बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

एडिशनल एसपी ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।
उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।
बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई और जुलूस एवं आयोजनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।
