कोठी में तिरंगे का जश्न: मंत्री प्रतिमा बागरी की अगुवाई में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब…..
आदित्य मिश्रा/कोठी।

कोठी। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आज कोठी की सड़कों पर देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने किया।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे, तिरंगा यात्रा प्रभारी मुरारी सोनी, जिला उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, ओम सिंह रैगांव मंडल अध्यक्ष, आकांक्षा सिंह भार्जुना मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी प्रॉमिस त्रिपाठी, प्रकाश गर्ग मौहार, अंकित सिंह नैना, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत पांडे, आदर्श सिंह खम्हा, रघुराज सिंह गुलुआ, रामसिरोमन सिंह, विजय शंकर मिश्र, ओम सिंह, दान बहादुर सिंह, जय पांडे, भोलू त्रिपाठी, राजन शर्मा, पिंटू सिंह, आकांक्षा सिंह, मनोज गर्ग, अशोक पाठक और बी.डी. विश्वकर्मा सहित सैकड़ों नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लिए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए निकले। पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने का यह पर्व हमारे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से देश के इतिहास और कर्तव्यों को याद रखने का आह्वान किया।

हॉस्पिटल चौराहे पर प्रॉमिस त्रिपाठी और अन्य प्रमुख स्थानों पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि एकता और गर्व की भावना को भी प्रबल कर गई।
बीते दिन सतना में भी इसी तरह का भव्य आयोजन हुआ था, जिसमें मंत्री बागरी और सांसद गणेश सिंह मुख्य अतिथि रहे और हजारों लोग शामिल हुए।




