कोठी में नारी शक्ति का उद्गम: विद्याभारती के तत्वावधान में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न…..
आदित्य मिश्रा/कोठी।

सतना, कोठी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी में शनिवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्याभारती महाकौशल प्रांत द्वारा ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति के प्रबोधन को समर्पित इस आयोजन की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका एवं विद्यालय उपाध्यक्ष श्रीमती हीरा राजा सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रचना सिंह, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी, तथा श्रीमती प्रतिमा सिंह, महिला आरक्षक थाना कोठी, उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने समाज में पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही वर्तमान समय में महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका श्रीमती संध्या मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि सहसंयोजिका की भूमिका श्रीमती आशा मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक अनुपम पाठक, प्राचार्य धीरेंद्र शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही।