मध्यप्रदेशसतना

किसानों की खाद समस्या पर सांसद गणेश सिंह मुखर, प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग…..

अमित मिश्रा/सतना।


सतना, 3 सितंबर 2025। किसानों को रासायनिक खाद की किल्लत और वितरण में पारदर्शिता की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सतना सांसद गणेश सिंह ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि किसानों की परेशानी अब असहनीय हो चुकी है और प्रशासन को इसे तुरंत दूर करने की आवश्यकता है।

सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित हक मिलना चाहिए। खाद की ऊँची कीमतें और अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था से किसान बेहाल हैं। उन्होंने सोसायटियों और निजी डीलरों को सचेत करते हुए कहा कि किसानों को लाइन में खड़ा करके परेशान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिंह ने सरकार से मांग की कि वह जिले सहित पूरे प्रदेश में खाद वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी और सख्त निगरानी में लाए। उन्होंने कहा, प्रशासन जैसा चाहे वैसा करे, लेकिन किसानों को किसी भी हालत में परेशानी से बचाया जाए। हमारा और हमारी पार्टी का पूरा सहयोग किसानों के साथ है।

सांसद ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई में वे पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं।


Related Articles

Back to top button