जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा: विप्र सेना की झांकी रही आकर्षण का केंद्र……
अमित मिश्रा/सतना।

सतना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम बनी इस शोभायात्रा में विप्र सेना की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भगवान परशुराम जी के प्रतिरूप में सजकर निकले श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने पूरे नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। झांकी की अनुशासित और भव्य प्रस्तुति ने नागरिकों पर गहरी छाप छोड़ी।

विप्र सेना की गरिमामयी उपस्थिति

शोभायात्रा में विप्र सेना के मार्गदर्शक श्री रावेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन पाण्डेय, प्रदेश महासचिव शिव द्विवेदी, अतुल गौतम डब्बू, वीरू परौहा, विकास मिश्रा, संदीप भारती, अभिषेक दत्त पाण्डेय, लौकेश द्विवेदी, कार्तिकेय मिश्रा, आदित्य तिवारी दीपू, सुनील मिश्रा गप्पी, अनुराग दुबे (जिला अध्यक्ष), विवेकानंद गौतम, पंकज शुक्ल, नितेश दुबे नित्ते राजा, दीपक मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सौरभ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अनुशासित और ऊर्जावान दल ने न केवल झांकी को ऐतिहासिक स्वरूप दिया बल्कि पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल बनाया।
पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से हुआ स्वागत।

शोभायात्रा के दौरान नगर में कई स्थानों पर समाजसेवियों और संगठनों ने विप्र सेना का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सराफा व्यापारी अविश सराफ एवं उनके साथियों ने भगवान परशुराम जी की आरती उतारी।

भाजपा के युवा नेता हिमांशु सिंह ने संजय परिहार (छोटू कचनार) के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित झांकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बसपा नेता रत्नाकर चतुर्वेदी (शिवा) ने भी परशुराम प्रतिमा का पूजन कर विप्र सेना का अभिनंदन किया।

इस दौरान उन्होंने पैदल यात्रा में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हॉस्पिटल चौराहे पर समाजसेवी डॉ. कमलेश तिवारी ने पुष्पवर्षा की। वहीं पुराने पावर हाउस चौक पर धनवंतरी डायग्नोस्टिक के संचालक शरद पाण्डेय, मनीष पाण्डेय (मनीष मेडिकोज), मुकेश अग्रवाल (साईं बाबा मेडिकल), लाल जी दहिया और समीर सिद्दीकी ने भव्य स्वागत कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

प्रवक्ता ने जताया आभार…..
विप्र सेना के प्रवक्ता रजनीश द्विवेदी ने कहा कि “विप्र सेना सदैव धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। भगवान परशुराम जी की कृपा से यह शोभायात्रा ऐतिहासिक बनी। नगरवासियों का उत्साह और आशीर्वाद हमें गौरवान्वित करता है और आने वाले समय में यह ऊर्जा समाज सेवा के कार्यों में लगाई जाएगी।”
धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा नगर।
पूरे शहर में निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मार्गभर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान और शीतल पेय की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की। जन्माष्टमी पर आयोजित यह शोभायात्रा जहां धार्मिक उत्सव का प्रतीक बनी, वहीं सामाजिक एकता और संगठन शक्ति का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर गई।
यह शोभायात्रा नगर की सांस्कृतिक धरोहर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़कर सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती नजर आई।

