देशमध्यप्रदेशसतना

जयकारों से गूंजा जैतवारा, राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा……

आदित्य मिश्रा/डेस्क। सतना।

जैतवारा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जैतवारा प्रखंड में राम जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गायत्री माता मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—स्टेशन चौराहा, बैंक चौराहा और हनुमान चौक से होते हुए श्री राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही रामभक्तों के लिए शर्बत और मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा।

इस आयोजन में अशोक बंसल, बसंत लाल बंसल, पूरन वर्मा, बाबू सीतलानी, गोला सीतलानी, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता और नीरज सीतलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा भाव से स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन सिंह, संतोष गुप्ता, सत्य प्रकाश द्विवेदी, विपिन बंसल, मनोज गुप्ता, जितेंद्र सिंह, पवन पांडे, राकेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, मुकेश दोहर, पुष्पेंद्र मिश्रा एवं सिद्धू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।– सुमित परौहा, जिला प्रचार प्रमुख

Related Articles

Back to top button