जबलपुरमध्यप्रदेशसतना

जबलपुर-सतना कनेक्शन: स्मार्ट सिटी अस्पताल कांड का मास्टरमाइंड डॉक्टर खरे जेल भेजा गया…..

अमित मिश्रा/सतना।

जबलपुर। चर्चित स्मार्ट सिटी अस्पताल कांड में नया मोड़ सामने आया है। पत्रकार सुनील सेन पर हमले का मास्टरमाइंड और अस्पताल संचालक डॉ. अमित खरे को सोमवार को अदालत ने जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद वह दो दिन पुलिस रिमांड पर था। रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

साजिश का खुलासा
गढ़ा थाना पुलिस पहले ही हमले के आरोपी राज उपाध्याय और मोनू खटीक को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि हमला डॉक्टर खरे के इशारे पर हुआ था। इसमें यशवंत सिंह और तरुण सिंह भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।

सागर से दबोचा गया
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डॉक्टर खरे को सागर से पकड़ा। रिमांड अवधि में उससे फरार साथियों और हमले की साजिश को लेकर कई अहम जानकारियां जुटाई गईं।

सतना कनेक्शन……
डॉ. खरे का नाम सतना के गुप्ता पैलेस कांड से भी जुड़ चुका है। उस मामले में उस पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के गंभीर आरोप लगे थे। अब जबलपुर का यह कांड उसकी साजिशों की परतें खोलता दिखाई दे रहा है।

पत्रकारिता दबाने की कोशिश
घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि हमला केवल व्यक्तिगत रंजिश नहीं था, बल्कि घोटालों की खबरें दबाने की सुनियोजित कोशिश थी। डॉक्टर खरे के जेल जाने के बाद पुलिस की अगली चुनौती फरार आरोपियों की गिरफ्तारी है।

Related Articles

Back to top button