- मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी भागीदारी- डॉ स्वप्ना वर्मा - 20/09/2023
- मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करIBC24 के चुनावी सर्वे में भाजपा की हो सकती है वापसी! - 16/09/2023
- प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है, एमपी में अब ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस! - 12/06/2023
जबलपुर। साल 2021 के आखिरी दिन जबलपुर पुलिस को चुनौती देने वाली सबसे बड़ी घटना हुई। क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले एक युवक तुषार पटेल ने दोपहर के समय हवाई फायर करके पुलिस को चुनौती दी और शाम को उसी जगह पर विक्की पटेल को गोली मार दी। चैलेंज मिलने के बाद भी पुलिस ना तो विक्की को बचा पाई और ना ही तुषार को पकड़ पाई।
पुलिस मौजूद थी, फिर भी गोली चलाई, कोई डर नहीं
विक्की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोपहर में फायरिंग के बाद शाम को गोली मारने की खबर पाकर एएसपी सिटी रोहित काशवानी सहित सीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताते हैं कि आरोपी ने जब वारदात को अंजाम दिया, उससे चंद समय पहले ही पुलिस की गाड़ी वहां से निकली थी। वारदात के समय भी दूसरी ओर पुलिस की मौजूदगी थी, लेकिन आरोपी को पुलिस का तनिक भी भय नहीं लगा।