सतना में तेज रफ्तार का कहर- खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई घायल

सतना, मध्यप्रदेश। प्रदेश के सतना जिले में तेज रफ्तार का कहर बरपा है, यहां हुए हादसे (Accident) में कई लोग घायल हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सतना में गति तेज होने के कारण ऑटो पलट कर खाई में गिर गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑटो खाई में गिरा-
ये हादसा मध्यप्रदेश के सतना जिले में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन ब्लॉक के खरमसेड़ा गांव के मोड़ पर एक श्रद्धालुओं से ऑटो खाई में गिर गया। ऑटो खाई में गिरने से इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दर्शन के लिये ऑटो रिक्शा में सवार होकर मैहर जा रहे थे गांव के 11 लोग
बताया जा रहा है कि, गांव के 11 लोग मां शारदा के दर्शन के लिये ऑटो रिक्शा में सवार होकर मैहर जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे 30 से गुजर रहा ऑटो रिक्शा खरमसेड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। ऑटो रिक्शा में सभी साहू समाज के लोग सवार थे। इनमे से कई लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है।
एमपी में नहीं थम रहा हादसों का कहर :
बताते चलें कि, जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं।