वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ अभियान में भरा उत्साह……

भरहुत नगर में विन्ध्य विकास फोरम द्वारा हर शनिवार आयोजित किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की श्रृंखला का आठवां चरण 23 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आम, अमरूद, आंवला और जामुन जैसे फलदार पौधे लगाए गए। विशेष बात यह रही कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी संगठन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ली।
कार्यक्रम का संयोजन फोरम के मार्गदर्शक एवं सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने किया। संचालन, नए सदस्यों का परिचय और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने दी, जबकि आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुधीर रिछारिया, हरिओम गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, गौरव प्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, शिव प्रसन्न सिंह, पुष्पराज सिंह बघेल, राजकुमार अग्रवाल, उमेश त्रिवेदी, गिरीश सुखेजा, डॉ. के.पी. तिवारी, जितेंद्र सिंह सोमवंशी, अशोक निगम, संजीव श्रीवास्तव, अजय कुमार शर्मा, संतोष सिंह और राजेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
फोरम का यह निरंतर अभियान पर्यावरण संरक्षण और समाज को हरियाली की दिशा में जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।