अंडर-18 क्रिकेट, सतना की दमदार जीत, सिंगरौली को हराकर फाइनल में बनाई जगह….

रीवा के महाराजा पब्लिक स्कूल, बेला मैदान में आयोजित अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में सतना जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगरौली को करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, सतना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया,
टीम की ओर से स्वाभिमान सिंह ने बेहतरीन 118 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि आकाश ने 44, हर्षित ने 25, आर्यन ने 27 और साहिल ने नाबाद 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया,
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली टीम सतना की सटीक और आक्रामक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और महज 60 रन पर 9 विकेट गंवा बैठी, सतना के गेंदबाज भोवेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
इस जीत के साथ सतना टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला सीधी से होगा, रीवा टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है,
इस सफलता का श्रेय चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता, खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और टीम संयोजन को दिया जा रहा है।
तदर्थ कमेटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों.. विकल्प सिंह, राजेश कैला, रतन श्रीवास्तव, ललित खुराना, राजेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, उमेश तिवारी, विराग जैन, अभिनव भट्ट, डॉ. पुष्पराज सिंह, आकांक्षु खुराना और मनोज रैकवार ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।