अंडर-13 क्रिकेट: सतना टीम रीवा के लिए रवाना, MPCA मैदान में होगा मुकाबला….

16 खिलाड़ियों का चयन, 4 स्टैंडबाय, ग्रुप-A में सतना की टक्कर सीधी-मऊगंज के विजेता से……

सतना। जिला क्रिकेट संघ सतना (तदर्थ समिति) द्वारा घोषित अंडर-13 टीम गुरुवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रीवा रवाना होगी। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटल स्टार में की गई है। संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे एमपीसीए मैदान, सिरमौर रोड रीवा में उपस्थित होना होगा, जहां से प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत होगी,
जिला क्रिकेट संघ के अनुसार सतना टीम को ग्रुप-A में रखा गया है,
सतना का पहला मुकाबला सीधी और मऊगंज के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा, टीम के साथ मैनेजर के रूप में साकेत गौतम और कोच के रूप में चंद्रभान केवट खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे,
संघ द्वारा जारी सूची के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में यशदीप शर्मा (कप्तान), गौरव पटेल, गौरव सिंह, पवन कुमार तिवारी, आकाश पाठक (उपकप्तान), ऋषभ कुशवाहा, नितिन पाण्डेय, प्रशांत सिंह, यश शर्मा, प्रियंशु शुक्ला, सूर्यांश तिवारी, कार्तिक गौतम, तनय तिवारी, आदित्य सोनी, सार्थक पाण्डेय और कृष्णवीर सिंह शामिल हैं….
इसके अलावा चयन समिति ने चार खिलाड़ियों को अतिरिक्त (स्टैंडबाय) सूची में रखा है, इनमें आराध्य यादव, अभिषेक मिश्रा, संकल्प तिवारी और समर्थ सिंह के नाम शामिल हैं, आवश्यकता पड़ने पर इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है,
टीम का चयन चयन समिति के सदस्य नवीन श्रीवास्तव, मनोज रावत और मनोज रैकवार द्वारा खिलाड़ियों के ट्रायल और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है,
वहीं तदर्थ समिति के सदस्य विकल्प सिंह, राजेश कैला, रतन श्रीवास्तव, ललित खुराना, राजेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, उमेश तिवारी, विराग जैन, अभिनव भट्ट, डॉ. पुष्पराज सिंह और आकांक्षु खुराना ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं,
जिला क्रिकेट संघ ने उम्मीद जताई है कि सतना की युवा टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी……..