अंडर-13 असद खान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट मे सतना ने रीवा को 8 विकेट से हराकर जीता खिताब……

नमन त्रिपाठी की शानदार गेंदबाजी और आर्यव पांडे की नाबाद अर्धशतकीय पारी से सतना बना चैंपियन…..
अंडर-13 असद खान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट रीवा में सतना जिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में रीवा जिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया,
पूरे टूर्नामेंट में सतना के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और जिले का गौरव बढ़ाया,
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सतना का सामना सीधी से हुआ, जिसमें सतना टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, इस मैच में विहान जौली और नमन त्रिपाठी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया….
फाइनल मुकाबला रीवा और सतना के बीच खेला गया, रीवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पहली पारी में 115 रन बनाए, सतना की ओर से सार्थक पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि नमन त्रिपाठी ने 2 विकेट हासिल किए,
जवाब में सतना ने 130 रन बनाकर पहली पारी में 15 रन की बढ़त ली,
इस पारी में यशदीप शर्मा ने 49 रन और यथार्थ सिंह ने 27 रन बनाए,
दूसरी पारी में रीवा ने 133 रन बनाए, सतना की ओर से नमन त्रिपाठी ने 5 विकेट और सार्थक पांडे ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया,
रीवा ने सतना को 119 रन का लक्ष्य दिया, जिसे सतना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से हासिल कर लिया, इस पारी में आर्यव पांडे ने 56 रन नाबाद, यशदीप शर्मा ने 30 रन और गौरव सिंह ने 27 रन बनाए, फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नमन त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के दौरान एमपीसीए के ऑब्जर्वर हर्ष पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे।
रीवा से सतना पहुंचने पर खिलाड़ियों का तदर्थ कमेटी के सदस्यों ने TNT ग्राउंड बगहा में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में तदर्थ कमेटी क़े सदस्य राजेश कैला, रतन श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अभिनव भट्ट, साकेत गौतम, ललित खुराना, मनोज रावत, नवीन श्रीवास्तव, उमेश तिवारी और पुष्पराज सिंह सहित कई क्रिकेट पदाधिकारी उपस्थित रहे, वही विकल्प सिंह ने फोन कर बच्चों को शुभकामनायें दीं,
टीम मैनेजर साकेत गौतम और कोच चंद्रभान केवट भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।