देशमध्यप्रदेशसतना

भव्यता और एकता का संकल्प, परशुराम प्रकटोत्सव को ऐतिहासिक बनाने सर्किट हाउस मे जुटा ब्राह्मण समाज……

सतना। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से शहर के सर्किट हाउस में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई,
यह बैठक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे की अगुवाई में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

बैठक में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई, विशेष रूप से शोभा यात्रा को भव्य, अनुशासित और आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया।

यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अलग-अलग समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और एकता का संदेश देने वाला बनेगा।

बैठक की खास बात यह रही कि इसमें युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की।

अपने ओजस्वी संबोधन में राजेश दुबे ने समाज को संगठित रहने, आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने और सनातन मूल्यों को सशक्त करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और आपसी सहयोग में निहित होती है।

बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिसमें एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनने, समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करने और सर्व समाज को साथ लेकर चलने पर जोर दिया गया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर मे कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, साहस और न्याय का प्रतीक है, और उनका प्रकटोत्सव समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है, अंत में सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष सतना में मनाया जाने वाला परशुराम प्रकटोत्सव एक नई पहचान स्थापित करेगा और पूरे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं एकता का संदेश प्रसारित करेगा…………

Related Articles

Back to top button