देशमध्यप्रदेशसतना

ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा: किडनी निकालने का आरोप, अस्पताल ने लौटाए ₹1.87 लाख…..

अस्पताल में हंगामे के बीच परिजनों को लौटाई गई रकम……..

सतना। शहर के प्रतिष्ठित बिरला अस्पताल में एक महिला के ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद रविवार दोपहर जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर मरीज की किडनी निकालने तक का आरोप जड़ दिया। मामले ने तूल पकड़ते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बिरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय जमुनिया बाई साकेत को ब्रेन ट्यूमर की शिकायत पर 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां न्यूरोसर्जन डॉ. निशांत श्रीवास्तव की देखरेख में 1 अप्रैल को उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद 24 से 48 घंटे में होश आने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी मरीज को होश नहीं आया।

इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला के पेट में भी ऑपरेशन के निशान मिले, जिससे परिजनों ने किडनी निकालने का संदेह जताया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की भी हुई तथा परिजन धरने पर बैठ गए।

कई घंटे तक चले विवाद के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत हुई। अंततः प्रबंधन ने बैकफुट पर आते हुए इलाज में जमा राशि में से कुल ₹1 लाख 87 हजार 307 रुपए दो चेकों के माध्यम से वापस कर दिए। इसके बाद परिजनों ने हंगामा समाप्त कर मरीज को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में किडनी निकालने या अन्य गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उनका कहना है कि अस्पताल में बढ़ते हंगामे, भारी भीड़ और अन्य मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए प्रबंधन ने राशि वापस करने का निर्णय लिया।

वहीं मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई है,

हरीशंकर मिश्रा, PRO बिरला अस्पताल. 👇

Related Articles

Back to top button