देशमध्यप्रदेशसतना

सतना-मैहर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट……..

सतना, जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल मिलने से हड़कंप मच गया, मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर बम निरोधक दस्ता तैनात करने के निर्देश दिए, साथ ही सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन सहित अन्य तहसील न्यायालयों की भी सघन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। साथ ही सतना न्यायालय परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम द्वारा बारीकी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कोर्ट परिसर मे हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है,

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है…..

Related Articles

Back to top button