परमहंस आश्रम सती अनुसुईया चित्रकूट में भव्य श्रीमद् वाल्मीकि रामायण रामकथा का आयोजन…….

मुख्तयारगंज निवासी उरमलिया परिवार द्वारा 19 से 28 मार्च तक नौ दिवसीय कथा, रामनवमी पर हवन-पूर्णाहुति और दशमी को ब्राह्मण भोजन-भंडारा।
सतना। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित परमहंस आश्रम, सती अनुसुईया में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक भव्य श्रीमद् वाल्मीकि रामायण श्रीराम कथा का नौ दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा श्रवण कार्यक्रम मुख्तयारगंज नगर निगम के सामने निवासरत उरमलिया परिवार द्वारा कराया जा रहा है, कथा श्रोता के रूप में श्री शैल उरमलिया एवं श्रीमती लीला उरमलिया उपस्थित रहेंगे, जिन्हें पुत्र सुरेश उरमलिया एवं परिवार द्वारा श्रद्धा भाव से यह दिव्य कथा श्रवण कराई जा रही है।
कथा के व्यास भागवत भूषण आचार्य धनुर्धर त्रिपाठी रहेंगे, जो प्रतिदिन श्रीरामचरित के विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन करेंगे।

कथा का मूल पाठ प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा, जबकि दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक प्रवचन आयोजित होंगे, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च, चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को कलश यात्रा एवं देव आह्वान के साथ होगी। इसके बाद 20 मार्च को वाल्मीकि रचना एवं राम जन्म कथा, 21 मार्च को बाल लीला, ताड़का वध एवं यज्ञ रक्षा, 22 मार्च को गंगा उत्पत्ति एवं अहिल्या उद्धार, 23 मार्च को धनुष यज्ञ एवं श्रीराम विवाह, 24 मार्च को श्रीराम वनगमन एवं भरत चरित्र, 25 मार्च को सीता हरण एवं सुग्रीव मैत्री तथा 26 मार्च को लंका दहन एवं सेतु निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वाचन किया जाएगा।
27 मार्च, श्रीराम नवमी के दिन रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक, कथा विश्राम, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय कथा का समापन होगा। इसके पश्चात 28 मार्च, चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी को ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
उरमलिया परिवार एवं कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती रानी उरमलिया एवं सुरेश उरमलिया ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
यह धार्मिक आयोजन परमहंस महाराज की बगिया स्थित परमहंस आश्रम सती अनुसुईया, चित्रकूट धाम में संपन्न होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है….