परमहंस आश्रम सती अनुसुइया में चोला गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थापना, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब……
आदित्य मिश्रा…. कोठी/चित्रकूट।

चित्रकूट। परमहंस आश्रम सती अनुसुइया में श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी श्री चिदानंद जी महाराज (चोला गुरुजी) की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है…..

पूज्य चोला गुरुजी का देवलोक गमन माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को हुआ था, जबकि फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया को उन्हें समाधि दी गई थी। गुरुजी की स्मृति में एक वर्ष उपरांत 3 फरवरी 2026, फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया को उनकी प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में चोला गुरुजी की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 परमहंस स्वामी श्री नारदानंद जी पवन महाराज करेंगे। मूर्ति स्थापना की विधि वरिष्ठ साधु-संतों की उपस्थिति में संपन्न होगी। पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दो दिवस पूर्व से विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आश्रम प्रशासन ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।