राम राज सेना सतना जिला में नई टीम का गठन, आशुतोष सिंह बिसेन जिला अध्यक्ष, युवा इकाई की कमान राघवेंद्र लक्की के हाथ…..
आदित्य मिश्रा/कोठी।

सतना। राम राज सेना द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिले में नई जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं, सतना के होटल सतना इन, बस स्टैंड में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आशुतोष सिंह बिसेन को सतना जिला अध्यक्ष और राघवेंद्र गौतम लक्की को युवा इकाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्तियाँ आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेंगी।
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, कार्ययोजना और जिला स्तर पर संगठन मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के संरक्षक उमेश प्रताप सिंह (लाला), संस्थापक अजय कुमार सोनी, सह-संस्थापक प्रकाश पाण्डेय, एवं पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, क्रांति सोनी, वरुण मिश्रा, संजू सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, अतुल तिवारी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह बिसेन ने कहा कि वे संगठन की नीति-उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देंगे। वहीं युवा इकाई प्रमुख राघवेंद्र गौतम लक्की ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

नियुक्ति की घोषणा के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों को शुभकामनाएँ दीं और संगठन के लिए सकारात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

