देशमध्यप्रदेशसतना

सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं गल्ला व्यापारी, 12.69 लाख हड़पे, गिरतार……


सतना. मैहर जिले में महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के किसानों का अनाज खरीदकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रामनगर में पदस्थ सुपरवाइजर सतनाम कौर (49) और कार्यकर्ता प्रीती द्विवेदी (36) को 12.69 लाख रुपए के गबन के आरोप में गिरतार किया है। आरोपियों ने किसानों का विश्वास जीतने के बाद धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार, सतनाम और प्रीती किसानों से गेहूं, अरहर और मसूर की खरीदी करती थीं और प्रीती का पति केशव दुबे अनाज को जबलपुर पहुंचाता था। यह सिलसिला पिछले दो वर्षों से चल रहा था।

जरियारी गांव के किसानों ने अनाज बिक्री की राशि न मिलने पर थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर टीआई केएन बंजारे ने जांच की, जिसमें पाया गया कि 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 20 किसानों से खरीदे गए 24 लाख में से आधी रकम का भुगतान नहीं किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले छोटे भुगतान कर किसानों का विश्वास जीता और फिर बड़ी रकम हड़प ली। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि मामले में आरोपी प्रीती का पति केशव दुबे फरार है। उसकी तलाश जारी है। इस खुलासे से विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं कि अधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारियों की तरह अनाज खरीद-फरोख्त में लिप्त थीं।


Related Articles

Back to top button