देशमध्यप्रदेशसतना

विंध्य विकास फोरम की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित…..

समाजसेवी संस्था विंध्य विकास फोरम की महत्वपूर्ण बैठक पन्नीलाल चौक स्थित मनोहर होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षक एवं सतना सांसद गणेश सिंह की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजीव गुप्ता को संस्था का अध्यक्ष, जबकि डॉ. गौरव सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया।

संस्था के चेयरमैन पद पर रवि शंकर गौरी, डायरेक्टर के रूप में हरिओम गुप्ताजय अग्रवाल, तथा उपाध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा, संजय अग्रवाल, विक्रम चौधरी, विनोद चंदानी, एडवोकेट अजय रघुवंशी एवं अभिषेक जैन को नियुक्त किया गया।

मंत्री पद की जिम्मेदारी राकेश त्रिपाठी, इंजीनियर शिवम तिवारी, निशांत श्रीवास्तव एवं बलराम गुप्ता को सौंपी गई, जबकि अमित भावनानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

फोरम ने आने वाले समय में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, शिक्षा-स्वास्थ्य जागरूकता, किसानों की आय वृद्धि, स्वच्छता अभियान एवं जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया है। इन कार्यों को लेकर संस्था जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ठोस पहल करेगी।

Related Articles

Back to top button