भोपालमध्यप्रदेश

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियाँ तेज…..

भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को आयोजित होने वाले “महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन” की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह भव्य सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भक्ति शर्मा ने सहभागिता की।

सभी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए, जिससे आयोजन की रूपरेखा को नई दिशा मिली। यह महासम्मेलन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित होगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button