देशमध्यप्रदेशरीवा

रीवा, पुलिस ने हरियाली महोत्सव में 3000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…..

अमित मिश्रा/सतना।


रीवा। हरियाली महोत्सव के तहत 07 जुलाई 2025 को रीवा पुलिस ने पुलिस लाइन परिसर में वृहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त एस.एस. जामोद, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक रोहित कश्यप, कलेक्टर विवेक सिंह, नगर निगम कमिश्नर सोमनाथ झा, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस बल और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। महोत्सव के अंतर्गत 01 से 07 जुलाई तक सभी पुलिस कॉलोनियों में पौधारोपण अभियान चलेगा। प्रत्येक पुलिस परिवार का एक सदस्य पौधा लगाएगा और उसकी देखरेख करेगा। पीपल, नीम, आंवला, जामुन, आम और इमली जैसे देसी प्रजातियों के पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। पौधारोपण के लिए प्रशिक्षित टीम द्वारा सहयोग दिया जाएगा और पौधों की सुरक्षा, नियमित पानी, खाद व देखरेख की जिम्मेदारी नामित व्यक्ति को सौंपी जाएगी।

अधिकारियों ने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि हरियाली महोत्सव के माध्यम से हम सभी स्वच्छ, हरित और सुरक्षित रीवा बनाने में सहभागी बनें। रीवा पुलिस ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और इसे जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया।


Related Articles

Back to top button