रसोईया माताओं का हक मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी: शंभूचरण दुबे…..

सतना। भरहुत नगर में सैकड़ों रसोईया माताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभूचरण दुबे ने दो टूक कहा कि जब तक रसोईया माताओं को उनका उचित हक नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
श्री दुबे ने माताओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई पहले भी लड़ी गई है, आज भी लड़ी जा रही है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लड़ते रहेंगे।
बैठक में आगामी माह में एक बड़ी रैली निकालने और जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक संघर्ष का ऐलान किया गया।
श्री दुबे ने कहा कि रसोईया माताओं को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में कौशलेंद्र द्विवेदी, राधा, सुनीता, अंजू सहित सतना और मैहर जिले की सैकड़ों रसोईया माताएं मौजूद रहीं। बैठक में सभी ने अपने हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।
रसोईया माताओं ने भी कहा कि वे अब चुप नहीं बैठेंगी और जब तक सम्मानजनक वेतन एवं सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।