मैहर में महिला नेतृत्व की मिसाल बना कंबल वितरण कार्यक्रम, ब्राम्हण समाज महिला नेतृत्व ने दिखाई राह……

छोटा प्रयास, बड़ा संदेश, सामाजिक एकता की ओर मजबूत कदम….

एक कंबल, कई मुस्कानें, सामाजिक जिम्मेदारी निभाती मैहर में ब्राम्हण समाज की महिलाएं….

सेवा से संस्कार तक, मैहर में नारी नेतृत्व ने समाज को जोड़ने किया अच्छा प्रयास…
मैहर जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा द्वारा आयोजित शीतकालीन कंबल वितरण कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण बना,

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारती पूर्वी पांडेय के मार्गदर्शन में जिला मैहर की महिला कार्यकारिणी ने भदनपुर स्थित श्री हनुमान जी सेवा कुंज मंदिर परिसर में जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल, मोजे एवं गर्म वस्त्र वितरित किए….
इस आयोजन में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी व बहनों की सक्रिय भूमिका रही, लोगों ने बताया की पूर्वी पांडे द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक प्रयासों ने मैहर जिले में ब्राह्मण समाज को संगठित करने के साथ-साथ महिलाओं के प्रतिनिधित्व को भी मजबूत किया है, वे न केवल सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहती हैं, बल्कि समाज में आपसी मतभेदों को संवाद और सेवा के माध्यम से सुलझाने का प्रयास भी करती हैं,
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अंजलि त्रिपाठी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंजू पांडे, उपाध्यक्ष पिंकी मिश्रा, संगठन महामंत्री दीपिका शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता की, कड़ाके की ठंड में मिली यह राहत बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लेकर आई,
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक जयकारों के बीच सेवा का वातावरण बना रहा, आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगठित महिला शक्ति समाजहित में सकारात्मक बदलाव ला सकती है और छोटे प्रयास भी बड़े सामाजिक प्रभाव छोड़ते हैं…..

