माधवगढ़ किले के नीचे टमस नदी में सफाई अभियान सम्पन्न……


सतना: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत माधवगढ़ किले के नीचे टमस नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम, जिला प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय समाजसेवियों की सहभागिता रही।
सफाई अभियान में महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने श्रमदान करते हुए नदी तट की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखना है, जिससे जल प्रदूषण पर नियंत्रण हो और पारिस्थितिकी संतुलन बना रहे। इस पहल के माध्यम से आमजन को भी नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

